गोलू और बिस्कुट (छुटकी कहानी)
गोलू और बिस्कुट / शशि किरन एक दिन मैं जार में बिस्कुट भर रही थी, तभी गोलू ने मुझे देखा और कहा ,” मैं भी बिस्कुट भरूँगा “ मैंने कहा “ठीक है,तुम भरो ! मैं थोड़ी देर में आती हूँ ! यह कहकर मैं छत पर कपड़े सुखाने चली गयी। थोड़ी देर बाद वापिस आकर मैंने पूछा ,”गोलू बिस्कुट भर दिए ! गोलू ने कहा “हाँ भर दिए !पर , बिस्कुट जार में आ ही नहीं रहे थे तो मैंने ठूंस ठूंस कर भर दिए ! गोलू और बिस्कुट (एनिमेशन) यूट्यूब लिंक